Thursday, January 12, 2017

जो लड रहा है

जो लड रहा है लागातार
जो प्रयासरत है 
जो सर झुकाये है
जो कुछ मन मे ठाने है
जो खुद को जला रहा है
जो तपिस महसुस कर रहा है
जो हौसले से लड रहा है
विजय उसकी निश्चित है
रास्ते चाहे जो भी हो
जीत उसकी सुनिश्चित 

ऐसा है मेरा प्यारा भारत

कण कण मे राम विराजे
कण कण मे श्री कृष्णा
धरती परम पावनी यह
विश्व मे नही है इसका सानी
प्रहलाद और ध्रुव जैसे नगिने
रामदास और परमहंस
विवेकानंद जैसे श्रेष्ठ विद्वान
युगांतरो से सपुतो की धरा ये
ऐसा है मेरा प्यारा भारत!!

तु है कर्णधार खुदका

रात की है घडी
घनघोर है अंधेरा
स्याह मौसम ने डाला डेरा
उम्मीद है टुट रहा 
मन यूँही घबरा रहा
पथिक क्या तु ठहर जायेगा?
क्या बीच राह से लौट जायेगा?
तुने कष्ट आधा झेल है लिया
आँधियो से गुजर तु रहा
मन मे हजारो विचारो का हुजुम है उमडा
तु सोच ले समझ ले
हारे का कोई नही सहारा
अब तु देख ले
राह को टटोल ले
अपने दम को परख ले
जिन्दगी का भीषण इम्तिहान आगे
तेरे हर कार्यो का इनाम आगे
तु कदम बढायेगा तो तु ही जिम्मेदार होगा
अपने जय पराजय का साथ देगा
तुने सोच चलना कैसे शुरू किया
किस विचार का लंगर डाल दिया
उसको ही पतवार बना ले
उपर वाले पर भरोसा कर ले
वही खेवेंगे तेरी नईया
तु ही है जो कर्णधार खुदका
तुही स्वयं का मनोबल बढाता

प्रभु शक्ति दो

जिन्दगी का क्या है
ये तो बीत जायेगी
किसी दिन हमसे छिन जायेगी
प्रभु वह शक्ति दे दो
कर्म मार्ग पर आगे बढे हम
निष्क्रियता से सक्रियता को चले हम
धीरे ही सही किसी गंत्वय को पहुंचे हम

जिन्दगी यूँही बढती है

बवंडर की माफिक है जिन्दगी
क्या कब सामने आ जाए नी पता
किस दिशा मुड जाये नही पता
किस सोच मे हम पड जाये नही पता
बस विचारो के बादल उमडते घुमडते
कभी कभी वर्षा भी कर देते
जीवनचक्र चलता रहेगा
हम बवंडर मे नाचते रहेंगे
हमारा अंत भी और प्रारंभ भी होता रहेगा
कभी सुख कभी दुख कभी विचार शुन्यता
जिन्दगी के ये पहलु चलते रहेंगे
जिन्दगी यूँ ही बढती रहेगी!!

आज का युवा

हालातो के मारे किस्मत के सहारे जब एक युवा
कंपनी कंपनी भटकता है नौकरी के लिये
हर एक जगह से झुठे आश्वासन पाता है
वो उस समय विज्ञान के अध्याय नी याद कर पाता
जिन्दगी उसको नये पाठ सिखाती है
भुले बिसरे उस युवा को नौकरी मिल भी गई
तो जो उसने आज तक पढा है ना उसका कोई महत्व ना होता
वो कंपनी मे बैठ कर एक्सेल सीट भर रहा होता
या तो दुनिया भर की राजनिती सीख रहा होता
सेहत भी तो धोखा देती ही है
ये धोखा जब मिलता तो कुछ रटा रटाया याद नही आता
पढा लिखा आदमी भी बहुत बेबस और लाचार लगता
अरे यही लाचारी देखने को मेहनत करते हम
ये कैसी शिक्षा जो स्वास्थ्य से संबंधित बोध ना कराये
ये कैसी शिक्षा जो हमे हमारे अधिकार ना दिलाये
और सारा बंटाधार ये पैसे की भुखी जनता करती
ना आपको शुद्ध भोजन मिलता ना रहने को छत
जब आप घर छोड बाहर निकलते
तैयारी किसी एक्जाम की करने को कमर कसते
सब कुछ एक बहुत बडा दर्शन है
एक बडा सा कन्फ्युजन है
हमने तो कर ली पुरी पढाई अपनी
नई पौध को ये मेरा मैसेज है
हर हिस्सो को वरियता देना
इस वक्त कि जरूरत है!!

क्या पढा क्या सिखा

बचपन से जो पढा उसका विश्लेषण करूं
तो ये पाता हूं कुडा बना दिया जाता हमे
हर तरह के विचारो को गाँठ दिया जाता हमे
इतिहास से शुरू हो भुगोल तक नाचती जिन्दगी
गणित और विज्ञान मे चक्कर लगाती
हर कक्षा मे हो जाता अपग्रेडेसन
सवालो के स्तर का हो जाता प्रमोशन
जिन्दगी इन सवालो के बीच कब इक्किस बसंत देख लेती
अंदाजा भी नही होता
प्लेसमेंट मे प्रश्न भी हालाँकि यही से पुछे जाते
पर जिन्दगी के महायुद्ध का हथियार नही देते
साहस और निर्णय छमता का बोंध नही मिलता
त्याग और आत्मनिर्भर होने का पाठ कम दिखता

प्रभु बचा लो भवर जाल से

शब्दो की कमी पड जाती
जीवन की अनिश्चितता को उद्धृत करने मे
बचपन जवानी अधेडपना और बुढापा
ये चार दौर जीवन के चार छोर
किसी से किसी का नी तालमेल
हर किसी की अपनी अलग प्रकृति
मन की स्थिती भी तो रंग बदलती
किस उम्र की क्या जिम्मेदारी क्या कहूं मै
बचपन जैसे सुनहरी धुप
जवानी सुरज चढा आकाश
अधेडता मे ढलता सुरज
बुढापा मे जैसे हो गया अस्त अब
मन मे चल रहे विचारो की भी शायद यही कहानी
उच्चता से निम्नता को बढे जैसे
प्रभु आप ही सम्हालो इस जीवन की डोर को
आप ही बचा लो इस भवँर जाल से!

खुद मे दोष हजार

खुद मे दोष हजार है
मै क्या दुसरे को देखुं
हर घडी ये मेरे साये है
मै क्या अक्स किसी की देखुं
मालिक साध लूं खुद को
किसी घडी ऐसा वर दे दो 
इस नुकिले जंगल मे 
दो फुल अपने नेमत के दे दो
जिन्दगी सँवर जायेगी
तेरे दर से जुड़कर
किस्मत सुधर जायेगी
तेरे आर्शिवाद को पाकर!

नव वर्ष आने वाला है

नववर्ष आने वाला है
नयी सुबहे लाने वाला है
प्रकृति फिर रंग बदलेगी
माहौल मे ताजगी रम जायेगी
नये लक्ष्य आखो मे होंगे
नये राहो को हम चलेंगे
जो भुल गया बिसर गया
जो टुट गया जो नष्ट हुआ
इन सारे अनुभवो से इतर
नवउर्जा व नवउमंग से स्वागत करेंगे
प्रभु का सानिध्य धरेंगे
नववर्ष का अभिनंदन करेंगे
नवउर्जा को आत्मसात करेंगे!!

स्वयं का आविष्कार

स्वयं से स्वयं का आविष्कार करना है
बदलाव को स्वयं के प्रयास से लाना है
आप ही हर बात के जिम्मेदार हो
हर उँच नीच के तुम खुद वाहक हो
दुसरे के कहने से बदलाव नही आते
गहरे उतरो खुद मे तो राह नजर आते
भुल जाओ दुनिया को अपने आविष्कार मे
कुछ भी नही प्रमुख तुम्हारे प्रार्रूभाव के आगे
चलो की थकना नही है पथ मे
मंजिले बितेंगी तुम्हारे कदम दर कदम चलने से!!

युद्ध तु लड रहा है मानव

युद्ध ही तो लड रहा है मानव तु
हर सदी से हर सदी तक
कल तुने युद्ध लडा मैदानो मे
आज तु लड रहा अपने आप से
तेरे कर्म आज आसानी से प्रदर्शित हो जाते
तु आज आसानी से मनचाही वस्तु पा जाता
तुझे हर वस्तु का एक मुल्य चुकाना पडता
एक युद्ध लडना पडता स्वयं से
अपनी परिस्थितियों से अपने परिवेश से
नियती निष्ठुर रही प्रारंभ से
तुझे दे के सबकुछ छिन लेना जानती
अब तु बर्दाश्त करना सिख ले
अब तु स्वीकार करना सिख ले
ज्यादा कुछ नही है अब तेरे हाथ मे
युद्ध लड सफल हो विजय को भोग
यही है आज के दौर का सत्य!!