Thursday, January 12, 2017

युद्ध तु लड रहा है मानव

युद्ध ही तो लड रहा है मानव तु
हर सदी से हर सदी तक
कल तुने युद्ध लडा मैदानो मे
आज तु लड रहा अपने आप से
तेरे कर्म आज आसानी से प्रदर्शित हो जाते
तु आज आसानी से मनचाही वस्तु पा जाता
तुझे हर वस्तु का एक मुल्य चुकाना पडता
एक युद्ध लडना पडता स्वयं से
अपनी परिस्थितियों से अपने परिवेश से
नियती निष्ठुर रही प्रारंभ से
तुझे दे के सबकुछ छिन लेना जानती
अब तु बर्दाश्त करना सिख ले
अब तु स्वीकार करना सिख ले
ज्यादा कुछ नही है अब तेरे हाथ मे
युद्ध लड सफल हो विजय को भोग
यही है आज के दौर का सत्य!!

No comments:

Post a Comment