Sunday, January 8, 2017

मेरी मुस्कुराहट

मेरे मुस्कुराने की वजहे थोडी कम है
जमाने मे हर पग पर जो फैला गम है
हर मोड पर एक कहानी है
हर कदम पर एक नयी दुनिया दिखी है
हर किसी का गम है बडा
अपने आप मे हर कोई है खोया
हर कोई झेल रहा
हर कोई किसी बात से त्रस्त है
मेरी खुशी एकलौती मेरी अमानत नही
ये जुडी है सब किसी से
दिखे ना वो अलग बात है
है तो हिस्सेदारी बराबर सबसे
यही सोचने की बात है
मेरी मुस्कुराने की वजह थोडी कम है

No comments:

Post a Comment