Tuesday, January 10, 2017

हे परमेश्वर माँगु कृपा तोसे


हे परमेश्वर मै माँगु कृपा तोसे
हर जीव जीवात्मा हेतु
पर्यावरण और परिस्थितियों के लिये
प्रभु वह राह दिखाओ
जिसपर चल सके हम
निर्दोष और निष्कपट बन सके हम
मै माया झेल नही पाता
द्वेष और मोह से बच नही पाता
मेरी सिमाये सिमित है प्रभु
मेरी उर्जा भी है सिमित
मेरा सामर्थ्य कम है
मेरी आत्मा मे ज्ञान का लोप है
वह दीपक जला दो प्रभु
सदमार्ग पर ला दो प्रभु
जीवन को रास्ता दो प्रभु
जीने की सभ्यता दो प्रभु
मन को शांति प्रदान करो
मेरे पापो का निस्तारण करो
परमेश्वर कृपा दे दो
शरणागत कर लो!!

No comments:

Post a Comment