Wednesday, January 11, 2017

कोयले से हीरे का निर्माण


कोयले से हिरे का निर्माण देखो
गुदडी मे छिपे लाल देखो
योग्यता भी देखो कहाँ जन्मती
मन की शक्ति कैसे प्रस्फुटित होती
कीचड मे कमल का खिलना
मरुस्थल मे पानी का मिलना
गहरे पानी मे भी जीवन होना
चमचमाती रेत पर घास का जमना
ये कुछ बताता है हमे कुछ समझाता है
प्रभु का समीकरण कैसे बनता है
किस जगह कृपा उनकी बरसती है
किस को वो अभ्यर्थी चुनती है
ये बडे आश्चर्य की विषयवस्तु है
सघन निर्माण की प्रक्रिया है!!

No comments:

Post a Comment